नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत परेशान करने वाला है। यह नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के साथ एक पुलिस कर्मी और आईबी अधिकारी की जान चली गई।
ममता ने कहा पीड़ितों के परिवारों को मदद दी जानी चाहिए और शांति लौटानी चाहिए।
वहीं हिंसा के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर ममता ने कहा कि अभी इस समस्या का हल होना चाहिए, राजनीतिक चर्चा बाद में हो सकती है।
बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक शुक्रवार को हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे है।
ईजेडसी की 24 वीं बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल तथा बिहार के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भाग ले रहे हैं।